18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE : नवमी व ग्यारहवी के छात्रों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

22 अक्टूबर के बाद देनी होगी लेट फीस

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Oct 03, 2018

cbse 10th exam time table 2019

cbse 10th exam time table 2019

कोरबा. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए नवमी व 11 वीं कक्षा के छात्रों के आनलाइन पंजीयन का शुरू कर दिया है। एक अक्टूबर से शुरू हुआ पंजीयन 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 28 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन सीबीएसई की वेबसाइल पर होगा।

सीबीएसई की ओर से स्कूल प्राचार्यों को इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। इनमें कहा गया है कि आनलाइन पंजीयन के लिए जारी निर्देशों के अनुरूप स्कूल अपने पंजीयन के साथ ही विद्यार्थियों का पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। सीबीएसई की व्यवस्था के अनुसार दसवीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए नवमी के छात्रों का और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ग्यारहवी के अध्ययनरत विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाता है।

सीबीएसई प्रबंधन ने स्कूल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे छात्रों को वही विषय भरवाएं जो स्कूल में मान्यता ्रप्राप्त हैं, अन्यथा की स्थिति में संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Read more- Big Breaking : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को रेलवे की हरी झंडी, सुबह 6:40 में छूटेगी और 10.35 बजे पहुंचेगी रायपुर


तय किया गया है रजिस्ट्रेशन शुल्क
सीबीएसई ने प्रत्येक छात्र से पंजीयन शुल्क वसूलेगी। यह शुल्क 150 रुपए तय किया गया है। स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी मात्र 150 रुपए पंजीयन शुल्क अदाकर 22 अक्टूबर तक आनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। लेकिन इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्लैब में विलंब शुल्क अदा करना करना पड़ेगा जबकि पंजीयन शुल्क 150 अतिरिक्त देय होगा। दिव्यांग छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।


आधार जरूरी नहीं
विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म में आधार नंबर का आप्शन दिया गया है लेकिन यदि नहीं है तो उसका विकल्प दिया जा सकता है। सीबीएसई ने का कहा है कि अगर किसी छात्र के पास आधार नंबर नहीं है तो पासपोर्ट या सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य किसी पहचान का विवरण दाखिल कर सकता है।


22 अक्टूबर के बाद पंजीयन की लेटफीस
23 से 30 अक्टूबर 500 रुपए
31 से 12 नवंबर 1000
13 से 20 नवंबर 2000
21 से 28 नवंबर 5000