7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : बीच सड़क पर महिला कांग्रेसियों ने लकड़ी जलाकर बनाया खाना, बढ़ते रसोई गैस के दाम का किया विरोध
Play video

Video Gallery : बीच सड़क पर महिला कांग्रेसियों ने लकड़ी जलाकर बनाया खाना, बढ़ते रसोई गैस के दाम का किया विरोध

- महिलाओं ने कहा कि बीजेपी के राज में महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 05, 2018

कोरबा. महिला कांग्रेस ने शहर के बीचोबीच लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना पकाते हुए बढ़ते रसोई गैस के दाम का विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस द्वारा किया गया। महिलाओं ने बीजेपी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस सुभाष चौक में रसाई गैस सहित बढ़ती महंगाई व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि बीजेपी के राज में महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। फिर चाहे सरकार जितने दावे कर ले। वास्तविकता यही है कि महिलाएं वर्तमान में बेहद परेशान हैं।

धरने में शामिल महिला नेत्री सपना चौहान ने कहा कि प्रदेश में महंगाई दिनो- दिन बढ़ रही है। एक महिला सुबह उठकर सबसे पहले अपने परिवार के लिए भोजन पकाने काम करती है। रसोई गैस के दाम बढऩे से भोजन पकाते समय भी महिलाएं चिंतित हैं। महंगाई के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं से वर्तमान परिवेश में महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष उषा तिवारी ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में रसाई गैस ३०० रूपए में मिल जाती थी। अब उसकी कीमत ८८० रूपए है। यह महिलाओं के उपर अत्याचार जैसा है। हर गृहिणी रसोई के गुल्लक में पैसे छुपा कर रखती है। नोटबंदी के दौरान इन जरूरत के पैसों को भी बीजेपी ने निकलवा दिया, अब रसोई गैस भी महंगा कर दिया है, जिससे महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है, उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की महिला पदाधिकारी व सदस्य बड़ी तादात में उपस्थित रहीं।