19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा
Video Gallery : रैली निकालने से पहले ही पुलिस ने लिपिकों को किया गिरफ्तार, एसईसीएल स्टेडियम को बनाया अस्थाई जेल, तीन घंटे बाद किया रिहा
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Korba / Videos / Video Gallery : रैली निकालने से पहले ही पुलिस ने लिपिकों को किया गिरफ्तार, एसईसीएल स्टेडियम को बनाया अस्थाई जेल, तीन घंटे बाद किया रिहा

Video Gallery : रैली निकालने से पहले ही पुलिस ने लिपिकों को किया गिरफ्तार, एसईसीएल स्टेडियम को बनाया अस्थाई जेल, तीन घंटे बाद किया रिहा

- वेतन विसंगती दूर करने की मांग को लेकर विगत सप्ताह भर से लिपिक आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 11 Sep 2018, 8:34 PM IST

कोरबा. छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा मंगलवार को रैली निकालने का प्रयास किया इसके पहले पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लिपिकों को बसों में बिठाकर एसईसीएल के स्टेडियम ले गई, जहां कर्मचारियों के लिए अस्थाई जेल का प्रबंधन किया गया था। लगभग तीन घंटे तक लिपिकों को स्टेडियम में बैठाए रखने के बाद तीन बजे रिहा कर दिया गया।

लिपिकों की मांग है कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर प्रारंभिक वेतनमान १९०० से २४०० करते हुए छत्तीसगढ़ में लागू वेतनमान के क्रम में क्रमश: १९०० का २४००, २४०० का २८०० और २८०० का ४२०० किया जाए। लिपिकों ने वेतन विसंगती दूर करने की मांग को लेकर धरना दिया है। विगत सप्ताह भर से लिपिक आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत आईटीआई चौक रैली का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन रैली अभी १० कदम ही चली थी कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। संघ का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत लिपिक मौजूद रहे। आंदोलन में प्रांतीय सचिव जेपी खरे, सचिव राजेन्द्र मिश्रा, जीआर देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जेबी करपे आदि मौजूद रहे।