
कोरबा. रक्षा बंधन का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर जहां लोगों ने तैयारियां कर रखी है । मुड़ापार स्थित सड़क किनारे कई राखी विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए हैं। विभिन्न तरह की राखियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ज्यादातर दुकानों में 10 रुपए से 120 रुपए तक की राखियां बिक्री के लिए सजा रखी है। राखी त्योहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। पर्व को लेकर कपड़े दुकान में भी काफी भीड़ नजर आ रही है। भाई, बहन को गिफ्ट देने की तैयारी में लगा हुआ है। शहर के कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, टीपी नगर, पावर हाऊस रोड स्थित कपड़े की दुकानों में काफी भीड़ नजर आ रही है।