12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुश खबर : जिले को नवीन आदर्श महाविद्यालय की मिलने वाली है सौगात, जानें कब और कौन करेंगे शिलान्यास

- शिलान्यास पांच जुलाई या इसके पश्चात् स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी डिजिटल लॉन्चिंग के जरिए करेंगे

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 03, 2018

खुश खबर : जिले को नवीन आदर्श महाविद्यालय की मिलने वाली है सौगात, जानें कब और कौन करेंगे शिलान्यास

खुश खबर : जिले को नवीन आदर्श महाविद्यालय की मिलने वाली है सौगात, जानें कब और कौन करेंगे शिलान्यास

कोरबा. केन्द्र सरकार रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) 2.0 योजना के तहत जिले को नवीन आदर्श महाविद्यालय की सौगात देने जा रही है। खास बात यह भी है कि इसका शिलान्यास पांच जुलाई या इसके पश्चात् स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी डिजिटल लॉन्चिंग के जरिए करेंगे। जिसके लिए सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर से सहायक प्रध्यापक डॉ. सुलोचना हबलानी सहित लीड कॉलेज व एनआईसी के अफसरों ने स्थल का निरीक्षण पूर्ण कर लिया है।

उप तहसील बरपाली के ग्राम बंजारी में नवीन मॉडल कॉलेज के स्थापना का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। इसके लिए पूर्व में ही पांच एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया गया था। इसके आवश्यक दस्तावेज उच्च शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब इंतजार है, इसकी विधिवत घोषणा होने की।

Read More : मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, जानें किस चालाकी से देते थे घटना को अंजाम और कहां खपाते थे सामान

12 करोड़ फंड
मॉडल कॉलेज के लिए सीधे केन्द्र सरकार से १२ करोड़ रूपए की राशि मिलेगी, जो कि पहली किश्त होगी। इसके बाद भी भारी-भरकम फंड मिलेगा जिससे युवाओं को बेहतर शिक्षा देने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। जिले में राज्य शासन द्वारा पहले ही पीजी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा दिए जाने की घोषणा बजट में कर चुकी है। नवीन कॉलेज के बाद जिले में दो मॉडल कॉलेज होंगे।

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर होगा फोकस
नवीन आदर्श महाविद्यालय में पूर्णत: रोजगारपरक कोर्स पर फोकस होगा। ऐसी जानकारी मिली है कि बीए, बीएससी, बी कॉम के अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से मॉडल कॉलेज की शुरूआत होगी। हालांकि संकाय कौन से होंगे और कॉलेज में कितनी सीटें होंगी इन बातों पर अब भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इसमें स्किल इंडिया से भी सहायता ली जा सकती है। कोरबा के साथ ही छत्तीसगढ़ में नारायणपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और महासमुंद में भी मॉडल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

बरपाली में पहले से ही है कॉलेज जहां सीटें रहती हैं रिक्त
बरपाली में पहले से ही शासकीय महाविद्यालय संचालित है। यहां की सीटें रिक्त रह जाती हैं। शहर को छोड़कर बरपाली के ग्राम बंजारी को मॉडल कॉलेज के लिए चुना गया है। इससे इस क्षेत्र में इस कॉलेज कि कितनी उपयोगिता होगी। इस पर अभी से प्रश्नचिन्ह कायम है। बरपाली में मॉडल कॉलेज की घोषणा के राजनैतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

-बरपाली के बंजारी में मॉडल कॉलेज की स्थापना के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। इसमें रायपुर से भी अधिकारी आए हुए थे। डिजिटल लॉन्चिंग भी होनी है। लेकिन विस्तृत दिशा निर्देश नहीं मिले हैं- डॉ. आरके सक्सेना, प्राचार्य लीड कॉलेज