30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक माह तक जद्दोजदह से मिली आरक्षित टिकट, रेलवे ने 18 घंटे पहले कर दिया रद्द

कोरबा. रेलवे ने एक बार फिर थोक में यात्री टे्रनों को एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया है। इसमें कोरबा की छह यात्री टे्रनों को छूटने के निर्धारित समय से लगभग 18 से 24 घंटे पहले ही सूचना दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Chhote Lal Yadav

•

Updated: 29 Aug 2022, 9:50 PM IST

एक माह तक जद्दोजदह से मिली आरक्षित टिकट, रेलवे ने 18 घंटे पहले कर दिया रद्द

एक माह तक जद्दोजदह से मिली आरक्षित टिकट, रेलवे ने 18 घंटे पहले कर दिया रद्द

गंतव्य स्थान जाने के लिए कोरबा से कोई और टे्रन नहीं है। इस कारण यात्रियों को सफर रद्द करना पड़ा, लेकिन सैंकड़ो यात्री, जो वापस लौटना वाले हैं। उनकी परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने एकसाथ 58 यात्री टे्रनों को रद्द कर दिया है। इसमें कोरबा से चलने वाली छह एक्सपे्रस टे्रनें शिवनाथ, छत्तीसगढ़ व कोचुवेलि एक्सपे्रस (अप-डाउन) शामिल है, यह टे्रनें 30 सितंबर से पांच सितंबर तक रद्द रहेगी। प्रबंधन ने इसकी वजह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में काचेवानी रेलवे स्टेशन को जोडऩे कार्य, ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्य, नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह बताया जा रहा है। इसे लेकर यात्री खासे परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रबंधन गंभीर नहीं है।

यह कार्य सोमवार से शुरू हो गया है, काम छह सितंबर तक चलेगा। अचानक से यात्री टे्रनों को रद्द करने की वजह से यात्रियों में नाराजगी है। रेलवे प्रबंधन की मनमानी पर सवाल उठा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि एक माह से आरक्षित रेल टिकट के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। बड़ी मुश्किल से आरक्षित टिकट मिल रही है। इसमें भी टे्रन छूटने के १८ से २४ घंटे पहले एक सूचना जारी कर रद्द की जा रही है।

कोरबा की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- कोरबा-इतवारी एक्सपे्रस 30 अगस्त से पांच सितंबर तक
- इतवारी-कोरबा एक्सपे्रस 31 अगस्त से पांच सितंबर तक
- अमृतसर-कोरबा एक्सपे्रस 30 अगस्त से तीन सितंबर तक
- कोरबा-अमृतसर एक्सपे्रस 30 अगस्त से पांच सितंबर तक
- कोचुवेलि-कोरबा एक्सपे्रस एक व पांच सितंबर को रद्द।
- कोरबा-कोचुवेलि एक्सपे्रस तीन व सात सितंबर को रद्द।