
शिकायत पर वन विभाग की खुली नींद, 300 बोरी सीमेंट ले जा रहे ट्रैक्टर व माजदा को किया जब्त
करतला. पसरखेत रेंज के वनांचल ग्राम पसरखेत एवं बताती में सीमेंट से भरा स्वराज माजदा एवं ट्रैक्टर परिवहन करते हुए वन विभाग ने पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ग्राम छुईढोड़ा सुवाकटा नाला में वन विभाग द्वारा एनीकट स्टॉप डेम का निर्माण कोरबा के ठेकेदार से कराया जा रहा है।
गुरुवार को उक्त ठेकेदार के द्वारा निर्माण स्थल से 300 बोरी सीमेंट को स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 12 ई 7008 तथा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12एआर 8677 व में लाद कर कोरबा ले जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के सहायक वनपाल अजय सिदार ने बताती गांव में एक माजदा स्वराज एवं दो ट्रैक्टर को पकड़ लिया फिर वन परिक्षेत्र कार्यालय पसरखेत लाया गया। मामले की जांच की जारी है।
इस संबंध में वनपरिक्षेत्र अधिकारी डीडी बंजारा के मोबाइल पर संपर्क कर इस मामले में जानकारी चाही तो मामले को गोलमोल बताने लगे। उल्लेखनीय है कि उक्त एनीकट डैम बीते 2016-17 में डीएमएफ मद से लगभग 35 लाख रूपये से वन विभाग ने कोरबा के ही ठेकेदार पप्पू मिश्रा को निर्माण कार्य के लिए अधिकृत किया था। ठेकेदार ने घटिया निर्माण किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गयी और दूसरे ठेकेदार को डेम का काम दिया गया लेकिन उसने यह हरकत की।
-चोरी करके 300 बोरी सीमेंट ले जाते दो ट्रैक्टर व एक स्वराज माजदा जब्त की गयी है। अजय सिदार, सहायक वनपाल, बासीन सर्किल
Published on:
22 Jun 2018, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.