10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हौसलों से मिली उड़ान, सात युवक बन गए पुलिस मैन

ट्रेनर रंजीत पुरी देते हैं नि:शुल्क ट्रेनिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 30 Aug 2018, 12:44 AM IST

हौसलों से मिली उड़ान, सात युवक बन गए पुलिस मैन

हौसलों से मिली उड़ान, सात युवक बन गए पुलिस मैन

कोरबा. मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिल दूर नहीं होती। सफलता कदम चूमती है। इस कहावत को एक बार फिर चरितार्थ कर दिखाया है सात युवकों ने। जिन्होंने खुद की मेहनत व कठिन परिश्रम से सिपाही बनने के अपने सपने को साकार किया है।
इन सभी सात युवकों का चयन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में हुआ है। युवकों ने पुलिस मैन बनने का ख्वाब देखा था। इसके लिए तीन साल से कठिन परिश्रम कर रहे थे। उनके मन में पुलिस मैन बनने का जज्बा था। उनकी सुबह और शाम एसईसीएल के कोरबा एरिया स्थित ग्राउंड में कट रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे युवकों ने सब कुछ छोड़कर ग्राउंड से नाता जोड़ लिया हो। समय-समय पर युवक ग्राउंड में ही सामान्य ज्ञान की क्लास लगा लेते थे। इनकी खुशी तब दोगुनी हो गयी जब सशस्त्र बल की शारीरिक परीक्षा पास कर ली। इसके बाद बारी थी लिखित परीक्षा की। इसलिए सशस्त्र बल की लिखित की तैयारी में जुट गए थे। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र बल के लिए जब चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की तो उसमे ंइन सभी सातों युवाओं के नाम दर्ज थे। युवाओं के चेहरे खिल गए और इसकी वजह बनी मेहनत। इन युवाओं को सफलता तक पहुंचाने में ट्रेनर रंजीत पुरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इनका हुआ चयन
एसईसीएल ग्राउंड से जिन सात युवाओं का चयन हुआ है, उसमें नीलेश यादव, संदीप प्रजापति, रोहित पटेल, अजय कुमार, विश्व विवेक, राजा और विष्णु शामिल है।

दूर-दूर से आते हैं युवा
एसईसीएल ग्राउंड में सैनिक और अद्र्ध सैनिक बल में भर्ती होने के लिए इच्छुक युवाओं की एक टोली है। ये युवा सुबह-शाम परिश्रम करते हैं। यहां कई वर्षों तक अभ्यास करने के बाद चयनित युवाओं से इन्हें हौसला मिलता है।