28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब तक जिले में कोरोना के 43 मामले आ चुके हैं सामने, 15 एक्टिव केस

Coronavirus: रविवार को दो नए मामले सामने आए, इसमें एक प्रवासी मजदूर तो दूसरा मुंबई में कोरियोग्राफर का करता था काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 1 Jun 2020, 11:17 AM IST

अब तक जिले में कोरोना के 43 मामले आ चुके हैं सामने, 15 एक्टिव केस

अब तक जिले में कोरोना के 43 मामले आ चुके हैं सामने, 15 एक्टिव केस

कोरबा. जिले में रविवार को कोरोना के दो और नए मामले सामने आए। इसमें एक प्रवासी मजदूर है। जबकि दूसरा युवक मुंबई में कोरियोग्राफर का काम करता था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि कोरोना प्रवासी मजदूर हरियाणा से मालवाहक गाडिय़ों में लौटा था इसे हरदी बाजार के एक क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जांच के लिए सैंपल रायपुर एम्स भेजा गया था। रिपोर्ट में देरी होने के कारण युवक को क्वॉरेंटाइन सेंटर से अवधि पूरी होने पर छोड़ दिया गया, उसे होम क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए कहा गया था।

इस बीच रविवार को प्रवासी मजदूर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मजदूर को घर से हरदी बाजार के क्वॉरेंटाइन सेंटर में लाया गया। यहां से कोरबा के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। यहां प्रवासी मजदूर का इलाज जारी है।

Read More: क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर कोरोना पॉजिटिव ने बाजार से खरीदा कपड़ा, जूता और मोबाइल, युवक के ग्राम अड़सरा में भी नाकेबंदी

दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई में कोरियोग्राफर का काम करता था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि कोरियोग्राफर भी मालवाहक गाडिय़ों में सवार होकर नागपुर रायपुर के रास्ते बिलासपुर के सीपत तक पहुंचा था। यहां से युवक को लेने के लिए परिवार ने दो बाइक भेजी थी। एक बाइक को चलाते हुए कोरियोग्राफर सीपत से कोरबा के होटल सत्कार पहुंचा था। यहां उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस बीच रविवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट आई। इसमें कोरियोग्राफर पॉजिटिव पाया गया। इसे भी कोरबा के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अभी तक कोरबा जिले में कोरोना के 43 मामले सामने आ चुके हैं 15 लोगों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।