10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा
Video Gallery : कर्मचारी एम्बुलेंस छोड़कर चले गए रायपुर, इधर अप्रशिक्षित ड्राइवरों को थमा दी स्टीयरिंग
Play video

Video Gallery : कर्मचारी एम्बुलेंस छोड़कर चले गए रायपुर, इधर अप्रशिक्षित ड्राइवरों को थमा दी स्टीयरिंग

संजीवनी और महतारी एम्बुलेंस के ड्राइवरों ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण देने की सूचना देकर बुलाया गया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Apr 2018, 11:30 AM IST

कोरबा . संजीवनी व महतारी एम्बुलेंस के ड्राइवर और ईएमटी स्टॉफ की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी। हड़ताली कर्मचारी एम्बुलेंस छोड़कर रायपुर चले गए हैं। इधर स्टॉफ के हड़ताल पर जाने से संजीवनी व महतारी एम्बुलेंस की स्टीयरिंग अप्रशिक्षत ड्राइवरों के हाथ आ गई है। ईएमटी स्टॉफ भी प्रशिक्षित नहीं है। इससे आपातकाल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने या नहीं होने पर सवाल खड़ा किए जा रहे हैं।

संजीवनी और महतारी एम्बुलेंस के ड्राइवरों ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण देने की सूचना देकर बुलाया गया था। यहां आने पर कंपनी के सुपरवाइजर ने एम्बुलेंस की स्टीयरिंग थमा दी। कंपनी उन्हें यह नहीं बताया कि एम्बुलेंस के ड्राइवर और टेक्निकल स्टॉफ हड़ताल पर हैं।