22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त के साथ पर्यटन स्थल घूमने गए युवक की मौत, वजह जान हो जाएंगे दंग

Korba news: सक्ती जिले के पर्यटन स्थल दमऊधारा मे शुक्रवार को एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त गुलशन खूंटे के साथ घूमने के लिए पर्यटन स्थल दमाउधारा आया था।
less than 1 minute read
Google source verification
file photo

दोस्त के साथ पर्यटन स्थल घूमने गए युवक की मौत, वजह जान हो जाएंगे दंग

Chhattisgarh news: सक्ती जिले के पर्यटन स्थल दमऊधारा मे शुक्रवार को एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। युवक अपने एक दोस्त के साथ घूमने आया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और उसे गंभीर चोट लग गई। जिसके बाद वह पानी मे डूब गया। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी का रहने वाला चंद्र सागर नायक (18 वर्ष) शुक्रवार को अपने गांव के ही रहने वाले दोस्त गुलशन खूंटे के साथ घूमने के लिए पर्यटन स्थल दमाउधारा आया था। जहां थोड़ा घूमने के बाद दोनों झरने मे नहाने के लिए गए। वे दोनों थोड़ा ऊंचाई पर जाकर नहा रहे थे उसी समय अचानक पानी की वजह से चंद्र का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई और वह डूब गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन मे उसके दोस्त ने मामले की जानकारी आस पास के लोगों को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम

लोगों को सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इतना ही नहीं नगरदा थाना प्रभारी सीपी कंवर ने बताया की पर्यटन स्थल दमाऊ धारा मे एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़े: Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत