
जीत का मूलमंत्र : बूथ और वार्ड कमेटी का करना होगा गठन
कोरबा . कोरबा विधानसभा के शहरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक जयसिंह अग्रवाल ने जीत का मूलमंत्र दिया। विधायक ने कहा कि सभी 242 बूथ में बूथ कमेटी, वार्ड कमेटी एवं जोन कमेटी का गठन कर मजबूत टीम तैयारी करनी होगी। ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जीत मिल सके।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा बैठक ली गयी। पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर फोकस करने को कहा है। बैठक में विधायक जयसिंह अग्रवाल ने प्रमुख नेताओं के साथ जोनवार सभी जोन, वार्ड व बूथ पदाधिकारियों से कोरबा में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति के बारे में चर्चा की। इस मौके पर नवनियुक्तजिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष उषा तिवारी,
जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद का संगठन से दायित्व मिलने पर बधाई दी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत बुधिया को बूथ प्रभारी तथा श्याम सुंदर सोनी को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस मौके पर जोन प्रभारियों संतोष राठौर, सपना चौहान, मुकेश राठौर, रामस्वरूप मोदी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संजय विश्वास, पंचराम आदित्य एवं सनीष कुमार को बूथ स्तर के कार्यो को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिये कहा गया। कांग्रेस हाईकमान द्वारा विधायक जयसिंह अग्रवाल को एआईसीसी का सदस्य मनोनीत करने व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर बधाई दी गई।
बैठक में सुरेश सहगल, ठाकुर प्रसाद अकेला, ठाकुर दिलदार सिंह, पुनीराम बरेठ, सपना चौहान, संगीता सक्सेना, कुसुम द्विवेदी, घनश्याम रमानी, संतोष लांझेकर, ममता अग्रवाल, मो. शाहीद कुरैशी, फिरोज अहमद, बृजभूषण प्रसाद यादव, अशोक यादव, बसंत चन्द्रा, देवी दयाल सोनी, गीता महंत, मनीष शर्मा, दुकालु श्रीवास, सीताराम चौहान, पालुराम साहू आदि मौजूद रहे।
एआईसीसी सदस्य बने
कांग्रेस हाईकमान ने एआईसीसी का गठन किया है। इसमें विधायक जय सिंह अग्रवाल को सदस्य नामित किया गया है। कार्यकर्ता इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
Published on:
10 Mar 2018 10:49 am

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
