25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Utility news : जिन्होंने अब भी नहीं लिया कॉलेजों में प्रवेश उन्हें फिर मिला अंतिम मौक, 10 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस आशय का निर्देश भेज दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Aug 2018, 12:36 PM IST

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस आशय का निर्देश भेज दिया

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस आशय का निर्देश भेज दिया

कोरबा. उच्च शिक्षा विभाग ने बिलासपुर विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से संबद्ध कालेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त हजारों सीटें भरने के लिए प्रवेश के लिए एक और मौका दे दिया है। प्रवेश प्रक्रिया दस अगस्त तक बढ़ा दी गयी है। बिलासपुर विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई के बाद प्रवेशित व रिक्त सीटों का विवरण शासन को भेज कर प्रवेश तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था।


उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त संचालक डॉ.किरण गजपाल ने शुक्रवार को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को प्रवेश की तिथि दस अगस्त किए जाने से संबंधी पत्र भेजा है। डॉ.गजपाल ने इस पत्र में कहा गया है कि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी लेकिन विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं। तो रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य एवं छात्र हित में दस अगस्त तक प्रवेश की तिथि बढ़ायी जाती है। शासन से निर्देश मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस आशय का निर्देश भेज दिया है।

Read more : हाई कोर्ट ने दिया महाठग शंकर को झटका रिजेक्टर हो गई अग्रिम जमानत वाली याचिका


बिलासपुर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कराने के बाद क्रमश : तीन मेरिट सूची जारी की गयी और अलग-अलग तिथियों में प्रवेश कर 31 जुलाई को प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गयी। इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो गए थे। कालेज प्रशासन भी प्रवेश की अंतिम तिथि की बात कह कर लौटा रहा था और छात्र मायूस थे लेकिन अब शासन द्वारा प्रवेश तिथि बढ़ा देने से ऐसे छात्रों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी है। अब शनिवार से ही प्रवेश प्रक्रिया पुन: शुरू हो जाएगी और दस अगस्त तक जारी रहेगी।

------------

पाली से कटघोरा होते हुए सात को कोरबा पहुंचेगी योग यात्रा
कोरबा. राज्य योग आयोग द्वारा योग के प्रति जन सामान्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रदेशव्यापी योग जागरण यात्रा निकाली जा रही है। सात और 8 अगस्त को यह यात्रा कोरबा जिले में होगी। सात अगस्त को पाली, कटघोरा, पोड़ीउपरोड़ा होते हुए योग जागरण यात्रा कोरबा जिला मुख्यालय पहुंचेगी।

जिला मुख्यालय में रात्रि विश्राम के बाद 8 अगस्त को यात्रा का अगला पड़ाव करतला विकासखंड होगा। योग जन जागरण यात्रा के दौरान मार्ग में पडऩे वाले सभी छोटे-बड़े गांवों में रूक कर योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के महत्व, स्वच्छता और व्यसन मुक्ति के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और योग संदेशों से जन जागरण किया जायेगा। यात्रा में आर्ट आफ लिविंग संस्था के साथ-साथ प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।