
एस रवि, इमरान खान और राकेश कल्ला को जगह मिली
कोरबा . आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ का लोकल टी-20 क्रिकेट लीग(सीटीएल) मंगलवार को रायपुर के परसदा स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस बार कोरबा जिले के तीन खिलाडिय़ों को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल रहा है। सबसे पहले जिले के एस रवि को छट टाईगर्स ने बोली लगाकर खरीदा। जिसके बाद इमरान खान और राकेश कल्ला को रायपुर सूपर स्मैशर्स की टीम में जगह मिली है।
सीटीएल की रूपरेखा पूरी तरह से आईपीएल की तरह ही है। हर टीम के अलग-अलग फ्रैंचाईजी हैं जिन्होंने विगत 25 फरवरी को आयोजित निलामी में खिलाडिय़ों की बोली लगाकर उन्हें खरीदा है।
सीटीएल में खेलने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ(सीएससीएस) से संबद्ध छत्तीसगढ़ के 27 जिलों से कुल 506 खिलाडिय़ों ने नामांकन भरा था। जिसमें से 277 खिलाडिय़ों को निलामी में शामिल किया गया था। हालांकि कुछ खिलाडिय़ों को नीलामी के बाद भी बुलाकर टीम में जगह दी गई है।
टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण खुद सीएम रमन सिंह ने किया। सीटीएल की विजेता टीम को 10 लाख तो उप विजेता को पांच लाख रूपयों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। हर टीम के आयकॉन खिलाड़ी के अलावा बोली के अन्य खिलाडिय़ों को डायमंड गोल्ड व सिल्वर की कैटेगरी में रखा गया था।
दो स्पिनर तो एक ऑलराण्डर का चयन
जिले से चयनित एस रवि दाएं हाथ के लेग स्पिनर है। इसी तरह राकेश बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज हैं। जबकि इमरान खान दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी व ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ऑलराउण्डर हैं। रवि छट टाईगर्स से खेलेंगे तो राकेश व इमरान रायपुर सूपर स्मैशर्स की टीम में हैं। पहले मैचे में इमरान और राकेश दोनो का प्लाईंग इलेवन में जगह भी मिली। राकेश ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट भी झटके।
डीडी स्पोट्र्स पर होगा लाईव प्रसारण
सीटीएल सीएसीएस से संबद्ध है। जिसकी वजह से ही दोपहर तीन व शाम सात बजे से 13 से 27 मार्च तक डीडी स्पोट्र्स पर सभी मैचों का लाईव प्रसारण दिखाया जाएगा। सभी की निगाहें सीटीएल में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी पर होंगी। सीटीएल के ब्राण्ड एम्बेस्डर मोहम्मद कैफ हैं। जोकि सभी मैचों पर नजर रखेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों के लिए यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म होगा।
ये टीमें सीटीएल में शामिल
सीटीएल में छत्तीसगढ़ की कुल सात टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। जो कि इस प्रकार हैं-छट टाइगर्स, बजाज बुल्स, क्वींस क्लब वारियर्स, स्वास्तिक वारियर्स, रायपुर सूपर स्मैशर्स, जय हिंद, रायपुर सूपर किंग्स।
Published on:
16 Mar 2018 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
