11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोयला लोड खड़ी ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर चालक ने पीछे से मारी ठोकर, इंजन के उड़ गए परखच्चे, इतने घंटे सड़क रहा जाम

- ट्रेलर चालक हुआ फरार, दुर्घटनाग्रस्त गाडिय़ों को किनारे करने में लग पांच घंटे

less than 1 minute read
Google source verification
कोयला लोड खड़ी ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर चालक ने पीछे से मारी ठोकर, इंजन के उड़ गए परखच्चे, इतने घंटे सड़क रहा जाम

कोयला लोड खड़ी ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर चालक ने पीछे से मारी ठोकर, इतने घंटे सड़क रहा जाम

कोरबा. बुधवार तड़के कोरबा- चांपा मार्ग पर उरगा के पास खड़ी टे्रलर से दूसरी ट्रेलर टकरा गई। इसके बाद मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाडिय़ों को सड़क से किनारे कर यातायात बहाल किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुई। कोरबा चांपा मार्ग पर उरगा के पास पताढ़ी मोड़ पर कोयला लोड ट्रेलर पहले से खड़ी थी। ट्रेलर कोरबा के रास्ते चांपा जा रही थी। इस बीच दूसरी ट्रेलर के चालक ने खड़ी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर के इंजन के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेलर सड़क पर बीचों-बीच फंस गई। कोरबा चांपा मार्ग जाम हो गया। राहगिरों ने हादसे की सूचना उरगा थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

Read More : CG Election 2018: गांवों को बना दिया खदान, ग्रामीणों को बना दिया रिफ्यूजी

कोयला लोड थी गाडिय़ां
दोनों गाडिय़ों पर कोयला लोड था। गाडिय़ों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह सात बजे कोरबा से क्रेन मंगाई गई। इसमें दो से तीन घंटे का वक्त लगा। सुबह नौ बजे दोनों गाडिय़ों को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। उरगा थानेदार दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना से सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई थी। छोटी व चारपहिया गाडिय़ों को कड़ी मशक्कत के बाद चांपा या कोरबा की ओर रवाना किया गया। बुधवार सुबह १० से सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।