7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीचड़ में फंस रही गाड़ियां, हाइवे पर 18 घंटे से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ी

गाड़ियों के आने जाने से सड़क पर कीचड़ भर गया है। इससे भारी गाड़ियां फंस रही है। बताया जाता है कि पिछले 18 घंटे से भारी वाहन बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम बगदेवा और पाली के बीच फंसे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 5 Jul 2021, 5:27 PM IST

कीचड़ में फंस रही गाड़ियां, हाइवे पर 18 घंटे से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ी

कीचड़ में फंस रही गाड़ियां, हाइवे पर 18 घंटे से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ी

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर बारिश शुरू होते ही ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। लगभग १८ घंटे से हाइवे जाम है। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन बारिश में गाड़ियों को निकालने के लिए कोई एजेंसी नहीं आ रही है।

बिलासपुर से कटघोरा तक हाइवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। काम के लिए ठेका कंपनी ने बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम बगदेवा और नगर पंचायत पाली के बीच की सड़क को उखाड़ दिया है। किनारे में मिट्टी और गिट्टी को रख दिया है। बारिश में मिट्टी सड़क पर फैल गई है।

गाड़ियों के आने जाने से सड़क पर कीचड़ भर गया है। इससे भारी गाड़ियां फंस रही है। बताया जाता है कि पिछले 18 घंटे से भारी वाहन बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम बगदेवा और पाली के बीच फंसे हुए हैं। गाड़ियों पर कोयला सहित अन्य भारी सामान लोड है। ये गाड़ियां सड़क पर फंस गई हैं। इससे छोटे गाड़ियों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही है। चालक परेशान हैं।

बिलासपुर से बगदेवा के बीच फोरलेन सडक का निर्माण एक साइड से पूरा हो गया है। अभी हाल ही में बिलासपुर जिले की सरहद ग्राम बगदेवा (पतरापाली) से कटघोरा 42 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण डीबीएल कंपनी के द्वारा लगभग 850 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी वर्तमान सड़क के समानांतर फोरलेन का कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य से वर्तमान सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी मरम्मत और सुधार की ओर एजेंसी का ध्यान नहीं है। यह लापरवाही अब बरसात में राहगिरों पर भारी पड़ने लगी है।

सड़क पर कई जगह पानी भरने से गड्ढ़ा बन गया है। बारिश में कीचड़ होने से भारी वाहन फंस रहे हैं, इससे आए दिन सड़क जाम हो रही है। शनिवार की देर शाम पाली से बगदेवा के बीच चेपा के निकट बड़ी संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियां फंस गई। आजू बाजू से निकलने की कोशिश में कुछ अन्य गाड़ियां भी फंस गई।

काफी मशक्त के बाद गाड़ियों को हटाया गया। तब थोड़ी देर के लिए आवागमन शुरू हुआ। लेकिन सड़क पर फिर जाम लग गई। इस मार्ग पर चैतमा, घुइचुवा, डूमरकछार चौक जाम के पास भी आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।