
ट्रेलर ने खंभे को ठोका, 11 केवी का तार टूटकर रोड में गिरा, मचा हड़कंप
पाली. बिलासपुर- पाली मुख्य मार्ग में चौहान पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे लगाए गए विद्युत खंभे को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने रविवार सुबह को ठोकर मार दिया। इससे बिजली खंभा धराशायी हो गया। सड़क पर बिजली के तार झूल गए। इस दौरान यहां से गुजर रहे बाइक चालक, ऑटो व अन्य राहगीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
पाली मुख्य मार्ग स्थित लोहे के 11 केवी के खंभे को गोयल रोड लाइन की ट्रेलर क्रमांक सीजी-07सीए 2282 के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार कर गिरा दिया। इससे 11 केवी के तार एवं टूटकर रोड में झूल गए। इस दौरान मोटर साइकिल एवं ऑटो चालक इस दुर्घटना का शिकार होते होते बच गए। राष्ट्रीय मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव बना रहता है। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे। बिजली विभाग को सूचना मिलने पर इसका सुधार कार्य किया गया। पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग में आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है, इसके बावजूद यातायात विभाग द्वारा सुगम आवागमन बनाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वाहनों की नियमित जांच नहीं की जाती, जिसके कारण कई वाहन चालक नशे की हालत में वाहन परिचालन करते हैं जिसके कारण दुर्घटनाएं घटित होती रहती है।
कोसाबाड़ी में भी रही बिजली गुल
वितरण विभाग की लापरवाही के चलते कोसाबाड़ी क्षेत्र में रात भर बिजली गुल रही। रात १२ बजे गुल हुई बिजली सुबह ५ बजे तक लौटी। गर्मी में क्षेत्र के रहवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में भी बिजली की अद्योषित कटौती अब भी जारी है। खासकर रात के समय सबसे अधिक बिजली गुल हो रही है। कहीं आधे घंटे के लिए तो कुछ जगह चार से छह घंटे के लिए। शनिवार की रात को एक बार बिजली १२ बजे के आसपास गुल हुई। जो कि आधे घंटे बाद लौटी। इसके कुछ देर बाद फिर से बिजली गुल हुई जो कि सीधे सुबह पांच बजे लौटी। रात भर इस क्षेत्र के लोग गर्मी व मच्छर से परेशान रहे। लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। दरअसल पिछले दो से तीन दिनों से ना तो तेज हवा चल रही है ना ही बारिश हो रही है।
Published on:
18 Jun 2018 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
