
कोरबा . दो ट्रकों में कोलकाता के लिए रवाना हुआ 64 लाख रूपए का कीमती एल्यूमिनियम बीच रास्ते से ही गायब हो गया। इन दोनों वाहनों में कुल 106 नग एल्यूमिनियम लोड था। वाहनों के गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने दोनों वाहन चालकों व मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
टीपीनगर स्थित उड़ीसा बंगाल कैरियर ब्रांच के मैनेजर मुकेश राय ने केस दर्ज कराया है कि 24 मार्च को बालको प्लांट से एक साथ दो ट्रक डब्लूबी 11 बी 1187 का चालक मुन्ना यादव व डब्लूूबी 23 बी 7523 के चालक धर्मेन्द्र कुमार रवाना हुए थे। दोनों ही वाहनों मेें क्रमश: 15.15 मीट्रिक टन वजनी ५७ नग एल्यूमिनियम व 15.31 मिट्रिक टन वजनी 49 नग एल्यूमिनियम जिसकी कुल लागत 64 लाख रूपए है को कोलकाता के लिए रवाना किया गया था। प्रबंधन ने इसी कंपनी को अन्य प्रदेशों में एल्यूमिनियम के लिए अधिकृत किया है।
मैनेजर ने बताया कि एल्युमिनियम का परिवहन कर कोलकाता पहुंचाने हेतु ट्रांसपोर्ट ब्रोकर,कलकत्ता हैदराबाद रोडवेज कोरबा द्वारा जानकी देवी चौधरी का वाहन उपलब्ध कराया गया था। दूसरे ट्रक के लिए शिवगंगा ट्रांसपोर्ट बालकोनगर कोरबा द्वारा विरेंद्र प्रसाद द्वारा वाहन उपलब्ध कराया गया था। इन दोनों ही वाहनों को अधिकतम 72 घंटे के अंतराल में कोलकाता पहुंच जाना था किंतु निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने पर मैनेजर द्वारा एल्युमिनियम व वाहन के संबंध में जानकरी ली गई। किंतु वहां से वाहन के न पहुंचने की जानकरी मिली। इसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी ने बालको थाने में वाहन चालक मुन्ना यादव और धर्मेन्द्र कुमार व वाहन मालिक जानकी देवी चौधरी और विरेन्द्र प्रसाद के खिलाफ ४०६, ४०७ व ३४ आईपीसी के तहत केस दर्ज करवाया है। पुलिस गंभीर होते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
12 Apr 2018 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
