2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : एक और पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा तबाही, होगी भयंकर बारिश या बढ़ेगी ठंड? देंखें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather Update : दो दिनों तक कड़ाके की ठंड के बाद तापमान में दो डिग्री तक इजाफा दर्ज हुआ है। लेकिन धूप और बदली की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 28 Jan 2024, 6:22 PM IST

rain_or_col_weather.jpg

cg weather update : दो दिनों तक कड़ाके की ठंड के बाद तापमान में दो डिग्री तक इजाफा दर्ज हुआ है। लेकिन धूप और बदली की वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। दिन में लोग ठिठुरन से परेशान हो रहे हैं। शनिवार की सुबह हल्की बदली के साथ ही सूर्यदेव दर्शन दिए। कुछ समय के बाद बादल और सूरज की लुका-छिपी शुरू हो गई, जो शाम तक जारी रही। धूप की वजह से तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। लेकिन मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 : 11 सीटों के चुनाव पर कांग्रेस की रणनीति तैयार.. 4 सीटों पर महिला उम्मीदवार को मिलेगा मौका

heavy rain alert : मौसम विभाग ने शनिवार को न्यनूतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया है। वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया है। (weather forcaste) शुक्रवार को न्यनूतम तापमान 9.1 डिग्री और अधिकतम पारा 25.7 डिग्री दर्ज किया था। आने वाले तीन से चार दिन बदली के साथ ही तापमान में इजाफा का अनुमान लगाया गया। (weather alert) मौसम साफ होने के साथ एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है।

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को प्रेग्नेंट कर शादी करने से मना किया युवक, सात माह के गर्भ में युवती से कर दिया बड़ा कांड... इलाके में सनसनी

वायरल फीवर बढ़ा रहा परेशानी

मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। (cg weather alert) लोग सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के किसी एक सदस्य को वायरल फीवर होने पर यह संपर्क में आने वाले दूसरे व्यक्ति बीमार हो रहे हैं। (rain forcaste) चिकित्सक लोगों को वायरल फीवर मरीज के संपर्क में आने से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही तत्काल अस्पताल उपचार करानेे की बात कह रहे हैं।