
CG Road Accident: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, तड़पता रहा सड़क पर, फिर...
कोरबा। Accident: ड्यूटी से घर लौटते समय एसईसीएल का सिक्यूरिटी गार्ड प्रेमनगर कुसमुंडा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे गंभीर चोटें आई है।
प्राथमिक इलाज के बाद घायल को कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि एसईसीएल कोरबा एरिया के मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाले मनोज सिंह सुराकछार खदान में सिक्यरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार की रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रात लगभग 11 बजे प्रेमनगर के पास मनोज सिंह की बाइक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। मनोज सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को एसईसीएल कुसमुंडा के विभागीय अस्पताल पहुंचाया। चोट अधिक होने से घायल को कोरबा के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की रात कुसमुंडा रोड एक बार फिर जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। कुसमुंडा पुलिस ने काफी कोशिश के बाद कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियों को धीरे- धीरे आगे बढ़वाया।
Published on:
28 Nov 2023 06:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
