युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संदीप वाल्मिकी, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, अभय तिवारी, श्यामनारायण सोनी, आकाश शर्मा, नितिन चौरसिया समेत अन्य युकाईयों ने बेरोजगारी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। लगभग ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने आईटीआई चौक पर जमा हुए। जहां से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए रामपुर स्थित रोजगार कार्यालय पहुंचे। रोजगार कार्यालय परिसर में पहले से ही अधिक संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।