8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी कार में भरकर ले जा रहे थे 67 किलो गांजा, कीमत है 13.40 लाख, 3 तस्कर गिरफ्तार

Hemp smuggling: सूरजपुर-कोरिया जिले के बॉर्डर पर कुड़ेली में पुलिस ने घेराबंदी कर 3 गांजा तस्करों को दबोचा, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, प्लास्टिक के पैकेट में बंधा मिला गांजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Jul 2023, 8:00 PM IST

Hemp smuggling

Police caught 3 hemp smugglers

बैकुंठपुर. Hemp smuggling: कोरिया पुलिस ने सूरजपुर-कोरिया जिले की सीमा पर घेराबंदी कर लग्जरी कार सहित 67 किलो अवैध गांजा पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत 13.40 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस ने कार में सवार 3 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल बैकुंठपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।


बैकुंठपुर एएसआई लवांग सिंह को मुखबिर से 17 जुलाई को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार नंबर सीजी 10 एआर-8126 में अवैध रूप से अवैध गांजे का बड़ा खेप आने वाला है। कार अवैध गांजा लेकर सूरजपुर जिले के रामानुजनगर की ओर से आ रही है।

पुलिस सूचना पर तत्काल टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कुड़ेली मोड़ के पास पहुंची। कुछ समय इंतजार करने के बाद रामानुजनगर तरफ से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखी। कार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार में महबूब खान, गोलू यादव व राजलाल बैठे थे।

आरोपियों के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में भूरे रंग के टेप में लपेटा हुआ 19 पैकेट गांजा में बरामद हुआ। वहीं एक काले बैग में 3 पैकेट गांजा, एक बैग में 12 पैकेट गांजा, एक प्लास्टिक बोरी में 15 पैकेट गांजा मिला। सभी जब्त गांजे का पैकेट भूरे रंग के टेप में लपेटे हुए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 67 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 13.40 लाख रुपए है। वहीं कार की कीमत 7 लाख रुपए और जब्त मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपए सहित कुल 20 लाख 80 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Video: विधायक आदर्श ग्राम में एंबुलेंस के लिए भी सडक़ नहीं, जहरीले कीड़े के काटने से गंभीर गर्भवती महिला को 2 किमी ढोना पड़ा खाट पर


ये हैं आरोपी
-महबूब खान पिता जुम्मन खान (38) हाईस्कूल पारा सरभोका पटना।
- गोलू यादव पिता स्व सुरेन्द्र सिंह यादव (32) मण्डलपारा बैकुंठपुर।
- राजलाल उर्फ संतोष दास पिता अमर दास (25) जूनापारा सरभोका पटना।


जब्त गांजा-कार व मोबाइल की कीमत 20.80 लाख
आरोपियों के पास से जब्त मादक पदार्थ गांजा, घटना में प्रयुक्त कार, मोबाइल की कुल कीमत 20 लाख 80 हजार रुपए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय पेश किया गया।

कार्यवाही में एएसआई लवांग सिंह, रघुनाथ राम भगत, नवीन दत्त तिवारी, नवीन साहू, अरविंद कौल, रामायण सिंह, सजल जायसवाल, अजित राजवाड़े, संदीप साय, राजेश्वर साहू आदि शामिल थे।