
Derailed
चिरमिरी. बिजुरी से चिरमिरी कोयला लोड करने आने वाली 52 डिब्बा वाली मालगाड़ी की 5 बोगी पाराडोल स्टेशन के पास बुधवार की सुबह पटरी से उतर गई। इससे बिलासपुर-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा। पैसेंजर को मनेंद्रगढ़ में खड़ा किया गया है। वहीं चिरमिरी से छूटने वाली 4 ट्रेन चिरमिरी तक नहीं पहुंच पाएगी। इसमेें बिलासपुर-चिरमिरी पैसेंजर, रीवां-चिरमिरी पैसेंजर, चिरमिरी-चंदिया पैसेंजर, चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर शामिल हैं।
गौरतलब है कि रेलवे की मालगाड़ी बुधवार की सुबह बिजुरी से चिरमिरी कोयला लोड करने आ रही थी। इस दौरान बारिश में घाट पर पहुंचते ही वह अनियंत्रित हो गई और पाराडोल स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर आगे चलने के बाद सुबह 5.40 बजे मालगाड़ी की 5 बोगी पटरी से नीचे उतर गई।
इससे चिरमिरी-मनेंद्रगढ़ स्टेशन के माध्यम से रेलवे ट्रैक से आवागमन बाधित हो गया है। हालांकि दुर्घटना से किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मामले में मनेंद्रगढ़, बिलासपुर व शहडोल की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्टरोट्रान (मरम्मत) कार्य में जुटी है और शाम तक रेल लाइन को सुधार करने की बात कही गई। मालगाड़ी में 52 बोगियां लगी थी।
दुर्घटना में मालगाड़ी के पांच डब्बा पटरी से बाहर की ओर गिर गई है। मरम्मत टीम का कहना है कि मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक में चिकनाहट और अत्यधिक चढ़ाई होने के कारण पांच बोगी पटरी से नीचे खिसक गई। इसकी जांच भी की जा रही है।
चिरमिरी से 4 पैसेंजर ट्रेन रद्द, मनेंद्रगढ़ से रवाना होगी
रेलवे प्रबंधन ने पाराडोल स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरने के कारण करीब 4 पैसेंजर ट्रेन का रद्द कर दिया है। इससे पैसेंजर ट्रेनें चिरमिरी नहीं जाएंगी और मनेंद्रगढ़ से ही इन्हें रवाना कर दिया जाएगा। इसमेें बिलासपुर-चिरमिरी पैसेंजर, रीवां-चिरमिरी पैसेंजर, चिरमिरी-चंदिया पैसेंजर, चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर शामिल हैं।
रेलवे ट्रैक से 5 बोगी को शाम तक नहीं निकालने पर चिरमिरी-बिलासपुर पैसेंजर सहित अन्य ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से रवाना करना पड़ेगा। वहीं भोर में छूटने वाली चिरमिरी-रीवां पैसेंजर को मनेंद्रगढ़ से रवाना करना पड़ सकता है।
3 टीमें कर रही हैं मरम्मत
आज सुबह तड़के बिजुरी कालरी से चिरमिरी कालरी कोयला लेने आर ही रेलवे की माल गाड़ी के पांच बोगियां अचानक अनियंत्रित होकर पाराडोल से महज एक हजार मीटर की दूरी पर पटरी से खिसक कर पलट गई है। एक बड़ा हादसा टल गया है। किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियो को दी गई है। मामले में बिलासपुर, शहडोल और मनेंद्रगढ़ की रेस्टरोट्रान (मरम्मत) की तीन टीम मौके पर पहुंचकर सुधार करने में जुटी है। फिलहाल कार्य अभी जारी है। यह कार्य कब तक चलेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
सुरेश माहोर, स्टेशन मास्टर चिरमिरी रेलवे स्टेशन
Published on:
22 Aug 2018 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
