7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन में सफर कर कोरिया आए थे अटल जी, भेंट की गई थी 61 हजार रुपए की पोटली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में 1988 में बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन से पहुंचे थे मनेंद्रगढ़ (अविभाजित सरगुजा)

2 min read
Google source verification
Atal Bihari Vajpayee in Koria

Atal Bihari Vajpayee in Koria

बैकुंठपुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन भी उनके ही शासन काल में हुआ था।

अविभाजित मध्यप्रदेश व सरगुजा के मनेंद्रगढ़ में वर्ष 1988 को बालक हायर सेकण्डरी स्कूल में अटल जी ने आमसभा को संबोधित किया था। इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। यहां अविभाजित सरगुजा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 61 हजार की थैली (पोटली) सौंपी थी। इसके बाद उनका यहां कभी आगमन नहीं हुआ।


भारतीय जनता पार्टी के अविभाजित सरगुजा जिला कोषाध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1988 में बिलासपुर-चिरमिरी ट्रेन से पहली बार मनेन्द्रगढ़ आए थे। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ के मैदान में आमसभा में संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सबसे पहले अंबिकापुर में पड़े थे अटल जी के कदम

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुंदरलाल पटवा भी उनके साथ थे। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की उम्र उस समय 60 वर्ष थी। कार्यक्रम में भाजपा सरगुजा के उपाध्यक्ष स्व. शशिभूषण अग्रवाल के नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर 61 हजार रुपए की थैली भेंट की थी। मनेन्द्रगढ़ में उनका भोजन भाजपा नेता और जिला कोषाध्यक्ष रहे सुदर्शन अग्रवाल के घर हुआ था।

सुदर्शन अग्रवाल ने उनका हाथ धुलवाया था और खाना परोसकर खिलाया था। आमसभा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल का दोबारा कोरिया व मनेंद्रगढ़ में दौरा नहीं हुआ।


राज्य बनने के बाद पहुंचे थे अंबिकापुर
अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 2003 में जब छत्तीसगढ़ पहली बार आए थे तो उन्होंने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान चारों ओर कांग्रेस का बोलबाला था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग