
Girlfriend murder
जनकपुर. कॉलेज की एक छात्रा से एक युवक ने 3 साल तक प्रेम संबंध रखा। जब छात्रा ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर लाश फांसी पर लटका दी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को सीधी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में पता चला कि प्रेमी की शादी कहीं और फिक्स हो गई थी और वह प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि छात्रा की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी, उसका घुटना जमीन को छू रहा था तथा शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।
कोरिया जिले के जनकपुर थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि ग्राम देवगढ़ निवासी प्रकाश नारायण गुप्ता ने 28 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री प्रज्ञा गुप्ता (18) कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गई थी लेकिन दोबारा घर नहीं लौटी।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने दो दिन बाद 30 मार्च को फुलझर नदी के संगम स्थल पर छात्रा का शव फांसी पर लटका मिला था। मामले की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और विवेचना शुरू कर दी। वहीं शव का पीएम कराने के बाद रिपोर्ट में हत्या कर फांसी पर लटकाने का उल्लेख किया गया था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर हत्यारे की खोजबीन शुरू कर दी। मामले में सीधी मध्यप्रदेश निवासी आरोपी प्रेमी विवेक कुमार पाण्डेय पिता सुदामा प्रसाद पाण्डेय (२८) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि २८ मार्च को फुलझर नदी संगम के पास शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
इसी बीच उसने गुस्से में आकर छात्रा की गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने उसने शव को फांसी पर लटकाकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को धारा ३०२ के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक महीने बाद आरोपी की होने वाली थी शादी
जककपुर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया था। इसमें थाना प्रभारी सोनी सहित एएसआइ राजेंद्र सिंह, चित्र बहोर यादव, रघुनंदन सिंह, बृजेश काशी शामिल थे।
विशेष टीम ने सीधी मध्यप्रदेश में दबिश देकर आरोपी को दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी प्रेमी ने बताया कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी। इधर प्रेमिका शादी करने का लगातार दबाव डाल रही थी।
इसी बात को लेकर घटना तिथि को विवाद हुआ था और आक्रोशित होकर अपनी प्रेमिका का गला-मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। वहीं सबूत छिपाने मृतका के ही काले स्कार्फ को फांसी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया था।
Published on:
1 Apr 2019, 4:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.