28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार व मिनी ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, गर्भवती पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे युवक की मौत, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

Car accident: टक्कर में कार के उड़ गए परखच्चे, गर्भवती पत्नी को कार में लेकर ससुराल आ रहा था युवक, रास्ते में मेटाडोर ने तेज रफ्तार में आकर मार दी टक्कर, घायल पत्नी का अस्पताल में चल रहा इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jan 2023, 9:10 PM IST

कार व मिनी ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, गर्भवती पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे युवक की मौत, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

Mini truck accident

बरबसपुर. Car accident: एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को कार से लेकर गुरुवार की दोपहर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सरगुजा जिले के उदयपुर निवासी शिवकुमार 27 वर्ष अदानी कोल माइंस में कायर्रत था। उसकी शादी अप्रैल 2022 में कोरिया जिले के ग्राम लोहारी निवासी देवकुमारी 23 वर्ष से हुई थी। पत्नी फिलहाल गर्भवती थी। गुरुवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी को कार क्रमांक सीजी 15 डीडी5808 से लेकर अपने ससुराल ग्राम लोहारी आ रहा था।

दोपहर करीब 12 बजे वह नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर ग्राम उमझर में स्कूल के मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मेटाडोर (मिनी ट्रक) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगल की सीट पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: Video: फोन पे पर कैशबैक का लालच देकर लाखों की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य झारखंड से गिरफ्तार


पत्नी गंभीर रूप से घायल
हादसे में गंभीर गर्भवती महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर पर चोट लगने से कई टांके लगाए गए हैं। हादसे में पति की मौत से पत्नी का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अन्य परिजनों में भी मातम पसरा हुआ है। इधर पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग