गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र में डोंगरगढ़ बलेश्वरी मंदिर, रतनपुर महामाया मंदिर, चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर सहित अन्य दैवीय धाम में माता का दर्शन करने कोरिया सरगुजा अंचल से जाते हैं। ऐसे समय में यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द करने से श्रद्धालुओं को परेशानियाें का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि नवरात्र में अधिकांश श्रद्धालुगण अपने परिवार को लेकर माता का दर्शन करने जाते हैं।