12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां और बड़ी बहन से 7वीं की छात्रा ने कहा- फर्नीचर शो-रूम वाले अंकल घर ले गए और मेरे साथ… फिर रोने लगी

मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फर्नीचर शो-रूम के मालिक को किया गिरफ्तार, दोपहर में अकेला देख बुलाया था घर पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Nov 2018, 6:10 PM IST

Try to rape

Try to rape

बैकुंठपुर. 7वीं कक्षा में पढऩे वाली एक छात्रा पास के ही फर्नीचर शो-रूम के मालिक को अंकल कहकर बुलाती थी। शुक्रवार की दोपहर छात्रा को अकेली देख शो-रूम संचालक की नीयत बिगड़ गई। उसने छात्रा को अपने पास बुलाया और बहला-फुसलाकर घर ले गया। यहां उसने छात्रा को पकड़कर उसके शरीर को गलत तरीके से छूना शुरु कर दिया।

यह देख छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग निकली और घर जाकर मां व बड़ी बहन को रोते हुए पूरी बात बताई। इसके बाद मां उसे कोतवाली लेकर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शो-रूम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।


कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक छात्रा व उसकी मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर 7वीं कक्षा में पढऩे वाली 12 वर्षीय छात्रा अपने घर के सामने खड़ी थी। उसी समयबैकुंठपुर के डबरीपारा में संचालित फर्नीचर हाउस शो-रूम के मालिक अशोक शर्मा 44 year ने उसे अपने पास बुलाया और बहला-फुसलाकर घर ले गया था।

जहां आरोपी छात्रा से बात करते समय उसके शरीर को बूरी नीयत से छूने लगा। इसके बाद छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से अपने आप को छुड़ाकर भाग निकली और सीधे घर पहुंची। यहां उसने अपनी मां और बहन को सारी बातें बता दीं।

मामले में छात्रा के परिजनों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, पॉक्सो एक्ट एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।


पिता का सिर से उठ चुका है साया
मासूम छात्रा आरोपी को पिता तुल्य मानती थी और अंकल कहकर हमेशा आदर सम्मान देती थी। मासूम छात्रा के अपने पिता की नहीं हैं, वह अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करती है।