बैकुंठपुर. Koria road accident: खडग़वां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोंस से 30 से अधिक महिला-पुरुष व युवतियों को बैठाकर तेज रफ्तार पिकअप जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से पहले अनियंत्रित होकरपलट गई। हादसे में हालांकि सिर्फ 2 महिलाओं को हल्की चोटें आई है। गनीमत थी कि पिकअप समतल जगह पर पलटी, अन्यथा कवर्धा जैसा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि लगातार हो रहे हादसों के बावजूद पिकअप व छोटा हाथी जैसे मालवाहक वाहन ग्रामीणों को उसमें भेड़-बकरियों की तरह ढो रहे हैं। वहीं लोग भी ऐसे हादसों से सीख नहीं ले रहे हैं। ऐसे वाहन नगर सीमा के चौक-चौराहों से होकर गुजर जाते हैं लेकिन जिम्मेदार भी कार्रवाई नहीं कर पाते।