17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेंदुए ने बछड़े को घर से उठाया और सागौन नर्सरी में किया शिकार

कोरिया जिले के सावांरावां सागौन नर्सरी में रहने वाला तेंदुआ आए दिन कर रहा है मवेशियों का शिकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 30 Mar 2016, 11:31 AM IST

Leopard hunting

Leopard hunting

बैकुंठपुर/सावांरावां. सावांरावां स्थित सागौन नर्सरी में रह रहा तेंदुआ आए दिन मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। एक महीने की भीतर ही उसने एक बछड़ा व एक बैल को अपना आहार बनाया है। रविवार की शाम उसने सावांरावां निवासी एक ग्रामीण के बछड़े को घर से उठा लिया और दूसरे दिन उसका शव सागौन नर्सरी में पड़ा मिला। तेंदुए के डर से ग्रामीणों में दहशत का आलम है।

सावांरावां सहित आसपास के गांवों मेें इन दिनों शाम होते ही जंगली जानवर के डर से अपने घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थित वन विभाग के सागौन नर्सरी में जंगली जानवर तेंदुआ को देखा गया है। जिसने एक महीने के भीतर एक बछड़ा सहित एक बैल को अपना शिकार बना लिया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की शाम सावांरावां निवासी मेहताब खान के गाय के बछड़े को तेंदुआ घर से उठा कर ले गया और सोमवार को सुबह सागौन नर्सरी के झाड़ी में छत-विक्षत मिला। मेहताब खान ने बताया कि वह शाम को गाय से दूध निकालने के बाद गांव के दूसरे मोहल्ले में स्थित दुकान में चला गया था। लौटने पर बछड़ा घर में नहीं था। ढंूढने पर भी बछड़ा का कहीं पता नहीं चला।

बछड़ा के गायब हो जाने की जानकारी आस पड़ोस के लोगों को देने पर सुबह सभी ग्रामीणों ने बछड़े को खोजते सागौन नर्सरी गए। झाडिय़ों में बछड़ा क्षत विक्षत अवस्था में मरा पाया गया। इससे पहले करीब 20 दिन पूर्व गांव के रामदुलारे ठकुरिया का बैल को रात में घर के बाहर बंधा था। तेंदुआ ने बैल को भी शिकार बना लिया था।

सागौन नर्सरी में रहता है तेंदुआ
ग्रामीणों ने बताया कि सावांरावां का सागौन नर्सरी काफी घना है। जिसके भीतर प्रवेश करने में भय लगता है उसी नर्सरी में काफी समय से जंगली जानवर तेंदुआ रहता है। रात के अंधेरे में पालतू जानवरों का शिकार करता है। कई बार तेंदुआ को गांव में भी देखा गया है जिसके कारण सावांरावां सहित आस पास के गांव में निवासरत सभी ग्रामीणों में भय व्याप्त है।