तीनों को भेजा गया जेल
आरोपियों के पास से वन्यप्राणी तेन्दुए की 1 नग खाल एवं 1 बाइक बरामद हुई है। राज्य स्तरीय उडऩदस्ता दल एवं स्थानीय फॉरेस्ट कीसंयुक्त टीम ने तेंदुए की खाल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(20) 9, 39(1) अ,ब, 43, 44, 48, 49(स) 50, 51, 52 के अपराध दर्ज किया। बुधवार को उन्हें जनकपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।