लुटेरे गिरफ्तार, भेजा गया जेल
डीएसपी कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी संजय जीवन कुजूर व विवेक खलखो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी अश्वनी सिंह, एसआई गंगा साय पैंकरा, शम्भू पोर्ते, कन्हैयालाल राजवाड़े, इलियास कुजूर, भानु प्रताप सिंह, विमल जायसवाल व भगवान दास शामिल थे।