30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्थरबाजी में घायल हुए कई पुलिसकर्मी तो कलक्टर-एसपी ने कराया लाठीचार्ज, पानी की बौछार के साथ छोड़े गए आंसू गैस

Lathi Charge: बलवा और पत्थरबाजी सहित ऐसे लोगों से निपटने पुलिस जवानों ने पुलिस लाइन (Police Line) में किया मॉकड्रिल, मौके पर एडीएम-एएसपी सहित पांच एसडीएम (SDM) और डीएसपी सहित काफी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
2 min read
Google source verification
Mockdrill

Police mockdrill

बैकुंठपुर. Lathi Charge: कोरिया पुलिस लाइन में गुरुवार की सुबह बलवा-पत्थरबाजी में कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर तत्काल कलक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी पी. ठाकुर भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयं मोर्चा संभाला। दण्डाधिकारी के आदेश के बाद उपद्रवियों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया। फायरब्रिगेड (Firebrigade) की गाड़ी से पानी की जमकर बौछार करने के साथ ही अश्रु गैस भी छोड़े गए। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद स्थिति कंट्रोल कर पाए। ये सब पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राजस्व-पुलिस संयुक्त टीम के बलवा मॉकड्रिल का नजारा था।


कलक्टर एवं एसपी ने मॉकड्रिल का निरीक्षण किया। कलक्टर शर्मा ने कहा शांति व्यवस्था की मिसाल बने कोरिया में विपरीत परिस्थितियों से निपटने की तैयारी पूरी रहनी चाहिए। हमारा प्रयास रहे कि अप्रिय स्थिति निर्मित होने से पहले ही उस पर नियंत्रण कर लिया जाए। जिससे जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बने।

राजस्व और पुलिस की टीम बेहतर समंवय के साथ सुदृढ़ शांति व्यवस्था की मिसाल कायम करें। एसपी ठाकुर संयुक्त टीम को अपना सूचना तंत्र मजबूत रखने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत सूचना तंत्र, सक्रियता और स्थितियों के पूर्वानुमान के साथ कार्य करें तो जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनी रहेगी।

IMAGE CREDIT: mockdrill in police line

रक्षित निरीक्षक की निगरानी में संयुक्त बलवा मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया। अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया को मॉक ड्रिल के माध्यम से दिखाया गया। मॉकड्रिल को विभिन्न भागों में पूरा किया गया। जिसमें आसूचना पार्टी, अस्रु गैस, केन, राइफल, मेडिकल, फोटोग्राफर और रिजर्व पार्टी शामिल थी।

यह भी पढ़ें: सूर्यास्त से पहले 21 गांव के लोगों को पहुंचना होगा घर वरना बंद हो जाएगा रास्ता, बनाए गए हैं ये 9 नियम

कार्यपालक दण्डाधिकारी का नियंत्रण
घटनाक्रम पर कार्यपालक दण्डाधिकारी का नियंत्रण रहता है। इसलिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में अनुमति एवं लिखित आदेश लेने के बाद सारी कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलक्टर सुखनाथ अहिरवार, एएसपी मधुलिका सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, खडग़वां बीएस मरकाम, सोनहत अमित सिन्हा, भरतपुर अरुण सोनकर, डीएसपी कविता ठाकुर सहित जिला एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग