
Platoon commander
बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ. 18वीं बटालियन में पदस्थ प्लाटून कमांडर गुरुवार की देर शाम घर लौटे थे। यहां से रात को वे अपनी बाइक से मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्लाटून कमांडर की मौत से परिजनों व विभाग में मातम पसर गया है।
प्लाटून कमांडर के पद पर 18वीं बटालियन में पदस्थ एसआई अविनाश सिंह चंदेल 40 वर्ष ने दो दिन तक कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ड्यूटी की थी। ड्यूटी के बाद 27 सितंबर की शाम वे अपने मनेंद्रगढ़ स्थित घर के लिए रवाना हो गए। घर पहुंचने के बाद थोड़ा रिलैक्स हुए और रात 10 बजे मार्केट जाने की बात कहकर निकल गए।
रास्ते में उनकी बाइक ग्राम चैनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक से गिरने के बाद उनके सिर व अंदरुनी में गंभीर चोट लगी। वे सड़क पर ही पड़े थे कि वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। आनन-फानन में उन्हें मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैकुंठपुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रात ढाई बजे उनकी मौत हो गई। प्लाटून कमांडर की मौत से घर व विभाग में शोक का माहौल है। शुक्रवार को उनके अंतिम दर्शन करने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
कोतवाली प्रभारी ने ये बताया
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि जिला मुख्यालय में 27 सितम्बर की शाम तक डयूटी करने के बाद 7 बजे 18 बटालियन के प्लाटून कमांडर अविनाश सिंह चंदेल अपनी बाइक से मनेंद्रगढ घर के लिए रवाना हुए थे।
घर में फ्रेश होने के बाद वे रात में किसी काम से मार्केट के लिए निकले ही थे कि चैनपुर के पास अपनी गाड़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
Published on:
28 Sep 2018, 8:43 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.