6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों का बज रहा डंका, इधर गांवों में हिंदी माध्यम स्कूलों की हालत खराब

School News: कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत ब्लॉक के 101 स्कूलों में एक भी टीचर (Teachers) नहीं, साढ़े चार हजार स्टूडेंट्स की पढ़ाई चौपट, जिला प्रशासन (District Administration) व शिक्षा विभाग (Education Department) का ध्यान सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट (CM Dream Project) इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर

2 min read
Google source verification
Koria DEO office

School News

बैकुंठपुर/जनकपुर. School News: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल चिरमिरी व एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह का राज्य स्तर पर डंका बजाने वाले कोरिया के 2 आदिवासी विकासखण्ड में संचालित 101 स्कूल में एक भी टीचर नहीं हैं। इससे ग्रामीण अंचल में हिन्दी मीडियम में पढऩे वाले करीब साढ़े 4 हजार स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में है।


नए शिक्षण सत्र 2021-22 में कोरिया के आदिवासी विकासखण्ड भरतपुर व सोनहत के ग्रामीण अंचल में संचालित 101 प्राइमरी-मिडिल स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगती है। क्योंकि स्कूलों में एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं हैं। शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं।

कोरोना संक्रमण काल के करीब 17 महीने बाद जुलाई से फीसदी क्षमता, जुलाई से 10वीं-12वीं और सितंबर महीने से स्कूल खुल गए हैं। बावजूद 4 महीने शिक्षण सत्र गुजर जाने के बाद कक्षाएं नहीं लग रही हैं।

ग्रामीण अंचल के बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं और खेलकूद-मध्याह्न भोजन के बाद अपने घर लौट जाते हैं। सिर्फ अंशकालीन सफाई कर्मी या मध्याह्न भोजन पकाने वाले रसोइए के भरोसे स्कूल (School) में बच्चों की देखरेख होती है।

Read More: शिक्षा व्यवस्था की बदहाली बयां कर रहे जर्जर स्कूल भवन, संकट के बीच पढ़ाई कर रहे नौनिहाल


ब्लॉकवार इतने स्कूल संचालित
भरतपुर ब्लॉक- 126
सोनहत ब्लॉक- 209


ब्लॉकवार इतने स्कूल
ब्लॉक प्राइमरी मिडिल स्टूडेंट्स
सोनहत 28 14 1700
भरतपुर 29 30 2760
कुल 57 44 4460


प्रशासन व शिक्षा विभाग का ध्यान सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ज्यादा
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल और एकलव्य आवासीय विद्यालय पर पूरा फोकस है। पिछले 4 महीने से अंग्रेजी स्कूल में एडमिशन, संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

अंग्रेजी स्कूल के लिए संविदा शिक्षक भर्ती करने कई बार वॉक इन इंटरव्यू लिया गया है। लेकिन ग्रामीण अंचल में संचालित हिन्दी मीडियम स्कूल को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।

Read More: अधिनियम बनने से पहले ही निजी स्कूलों ने 50 से 70 फीसदी बढ़ा दी है फीस, अब सिर्फ खानापूर्ति न बनकर रह जाए आयोग


अब 136 शिक्षित ग्रामीण अतिथि शिक्षक के रूप में रखे जाएंगे
विकासखण्ड सोनहत एवं भरतपुर में प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में 136 अतिथि शिक्षकों की भर्ती होगी। प्राइमरी शिक्षक को पांच हजार और मिडिल स्कूल शिक्षक को सात हजार प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जाएगा। सोनहत में शिक्षक विहीन ती प्राइमरी स्कूल में 5 एवं 25 एकल शिक्षक स्कूल में 25 पद रिक्त हंै।

शिक्षक विहीन मिडिल स्कूल एक में 2 एवं 13 एकल शिक्षकीय स्कूल में 17 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। विकासखण्ड भरतपुर में शिक्षक विहीन प्राइमरी स्कूल 1 में 4 एवं 27 एकल शिक्षकीय स्कूल में 27 और शिक्षक विहीन 5 मिडिल स्कूल में 10 एवं 25 एकल शिक्षक स्कूल में 46 शिक्षकों की भर्ती होगी। स्थानीय व शिक्षित ग्रामीणों को शिक्षक के रूप में रखा जाएगा।


जल्द की जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया
ब्लॉक के शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती करने आवेदन मंगाए गए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर जल्द पदस्थापना की जाएगी।
लक्ष्मण कुमार शर्मा, बीईओ भरतपुर