19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलरीकर्मी के घर चोरी के बाद पहुंची पुलिस, पूर्व पार्षद पत्नी बोली- मैं तो साथ ले गई थी रुपए और जेवर

कॉलरीकर्मी के सूने मकान में घुसे थे चोर, एक-एक कमरे की ली तलाशी, स्नीफर डॉग की ली गई मदद

2 min read
Google source verification
Police on the spot

Police on the spot

बैकुंठपुर. एसईसीएल कर्मचारी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने गृहग्राम गया था। इसी बीच मकान के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने सोमवार की रात उसके घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने एक-एक कमरे की तलाशी ली और करीब 20 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि कॉलरीकर्मी की पत्नी पूर्व पार्षद रह चुकी हैं।

वह गृहग्राम जाते समय रुपए व जेवरात अपने साथ ले गई थी, अन्यथा चोरों के हाथ लाखों रुपए के जेवरात हाथ लग जाते। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्नीफर डॉग की सहायता से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर डॉग स्क्वायड वापस लौट गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


कोरिया जिले के बैकुंठपुर एसईसीएल के रामपुर कॉलोनी में क्वार्टर नंबर 1बी/55 को कर्मचारी बीपी सिंह को आवंटित किया गया है। इसमें वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी नगरपालिका के पिछले कार्यकाल में पार्षद रह चुकी हैं। कॉलरी कर्मचारी व उनकी पत्नी अपने गृहग्राम सूरजपुर के ग्राम कोटमी गए थे और सरकारी आवास में कोई नहीं था।

इसी बीच सोमवार की रात घर सूनसान होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ताला तोड़कर घुसे और बहुत ही फुर्सत से घर के एक-एक कमरे व आलमारी को तलाश ली। इस दौरान गुल्लक, कुछ सिक्के सहित करीब 20 हजार रुपए का माल पार कर दिया।

मामले की सूचना पर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद, रवि राजवाड़े सहित आसपास के लोग पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल खोजी कुत्ता लेकर पहुंची। इस दौरान खोजी कुत्ता आसपास के गली मोहल्ले तक सूंघ कर लौट गया।


नकद-जेवरात अपने साथ ले गई थीं
चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं कर्मचारी व उनकी पत्नी भी पहुंच गए थे। मौके पर दंपति ने अपने घर की तलाशी लेकर करीब 20 हजार रुपए चोरी होने का अनुमान लगाया है। दंपती का कहना है कि कॉलोनी में घर सूनसान होने के कारण नकद-जेवरात सहित अन्य कीमती सामान वे अपने साथ ले गए थे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग