7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक के रिश्तेदार की जमीन पर शराब दुकान खोलने की तैयारी, विरोध में उतरीं महिलाएं

Women Protest: महिलाओं ने रैली (Women rally) निकालकर कहा- जहां तक जाना पड़ेगा लेकिन जाएंगे, कुछ भी हो लेकिन दुकान (Liquor shop) नहीं खुलने देंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Jul 2021, 9:05 PM IST

Women protest

Women protest against liquor shop

पोडी बचरा. कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पोंड़ी के नाईपारा मोहल्ले के बूढ़ा सागर में शराब दुकान खोलने की तैयारी चल रही है। यह जमीन विधायक के रिश्तेदार की है।

इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो महिलाएं विरोध (Women protest of liquor shop) में उतर गईं। इसी तारतम्य में महिलाओं ने बुधवार को रैली निकाली। महिलाओं का कहना है कि कुछ भी हो जाए लेकिन शराब दुकान नहीं खुलने देंगे।

Read More: Video: शराब दुकानों में उमड़ी शौकीनों की भीड़, सुबह 6 बजे से ही लगी कतार, इधर विरोध में महिलाओं का हल्ला बोल


नाईपारा मोहल्ले की महिलाओं व ग्रामीणों को जानकारी मिली कि पोंड़ी में दुकान बन रही है। उसमें शराब दुकान खुलेगी। जब भूमि स्वामी से जानकारी ली गई कि यहां जो दुकान बना रहे है, इसमें क्या और किस तरह की दुकान खोलेंगे तो उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि हम आ-जाकर रहेंगे।

लेकिन मामला संदेहास्पद होने के कारण ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि उक्त स्थल खसरा नंबर 1568 भूमि पर रमेश चंद्र जायसवाल निवासी गोदरीपारा चिरमिरी (गोदरीपारा विधायक निवास चिरमिरी) से अनुबंध किया गया है। विधायक के रिश्तेदार की जमीन पर शराब दुकान खुलेगी।

Read More: शराब के नशे में महिलाएं-पुरुष पहुंचे 'शराब दुकान' खुलने का विरोध करने


महिलाओं ने निकाली रैली
शराब दुकान खुलने की जानकारी जैसे ही मिली स्वास्थ्य संगठन की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत पोंड़ी में बैठक कर पंचायत भवन से रैली निकाली, जो बाजार पारा पोड़ी तक होती हुई वापस पंचायत भवन पहुंची। बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव को आवेदन देकर पोंड़ी में शराब दुकान नहीं खोलने की गुहार लगाई है।


नहीं खोलने देंगे शराब दुकान
महिलाओं ने कहा कि हमें अगर और भी आगे कहीं जाना पड़ेगा तो जाएंगे। आज स्वास्थ्य संगठन ने मोर्चा संभाला है, कल पूरा गांव सहयोग में खड़ा रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि चाहे जो करना पड़े, लेकिन शराब दुकान नहीं खोलने दी जाएगी।