27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दरिंदे ने युवती से कई बार किया दुष्कर्म फिर 40 हजार में मध्य प्रदेश में कर दिया सौदा

पुलिस ने आरोपी व खरीददार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 2 महिला आरोपी अब भी फरार

2 min read
Google source verification
Rape accused

Rapist

सोनहत. एक साल पहले युवक ने जबरन एक युवती को अपने गांव से लगे जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से वह डरा-धमकाकर युवती को रेलवे स्टेशन ले आया। यहां पहले से मध्यप्रदेश की 2 महिला व एक युवक खड़े थे। फिर वह युवती को तीनों के साथ एमपी ले गया।

यहां भी उसने युवती से दुष्कर्म किया और फिर 40 हजार में वहीं के युवक के पास बेच दिया। इधर युवती के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दुष्कर्मी तथा खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। मामले के 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।


कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम कछार निवासी श्रीराम एक साल पहले एक युवती को जबरदस्ती शिवघाट के जंगल ले गया था। इस दौरान उसने युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह युवती को बैकुंठपुर रोड स्टेशन ले आया। यहां पहले से ही मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी मोहनलाल तथा 2 महिला पपीता व ललीता खड़े थे।

फिर आरोपी ने ट्रेन में युवती को बैठाया और तीनों के साथ मध्यप्रदेश के शिवपुरी पहुंच गया। यहां उसने युवती के साथ फिर दुष्कर्म किया तथा 40 हजार रुपए में मोहनलाल के हाथों उसका सौदा कर दिया। युवती को बेचने के बाद वह वापस लौट आया। इधर युवती के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उसकी खेाजबीन में जुटी थी।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने युवती से दुष्कर्म और बेचने का जुर्म स्वीकार कर लिया। फिर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी से खरीदार मोहनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में शामिल 2 महिलाएं फरार हैं।

पुलिस ने मोहनलाल के कब्जे से युवती को बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 368, 366 व 376 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि श्रीराम पहले भी इस प्रकार के मामले में संलिप्त रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग