कोटा के भौंरा रेलवे स्टेशन पर आगजनी की घटना और हरियाणा एवं पंजाब में डेरा समर्थकों के उपद्रव को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने 11 ट्रेन रद्द कर दी हैं। इनमें छह ट्रेन कोटा मंडल से होकर गुजरती हैं। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कोटा-श्रीमातावैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 26 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं श्रीमातावैष्णो देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस 27 अगस्त को, जबलपुर-अटारी एक्सप्रेस 26 अगस्त को और अटारी-जबलपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी। इसके साथ ही अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 अगस्त को और बिलासपुर-अमृतसर 28 अगस्त को, जयपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 28 अगस्त को और दुर्ग-जयपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 25 अगस्त को, बान्द्राटर्मिनस-कालका एक्सप्रेस 25 अगस्त को और कालका-बान्द्राटर्मिनस एक्सप्रेस 26 अगस्त को रद्द रहेगी।