सदर थाना क्षेत्र के गांव केदाहेड़ी में सोते समय एक युवक की चारपाई में आग लग गई।जिस समय आग लगी कमरे में दूसरी चारपाई पर पत्नी भी सो रही थी। आग लगते ही वह चीखती-चिल्लाती कमरे से बाहर निकली। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।