स्थापना के दो साल बाद कोटा ट्रिपल आईटी में 30 सीटों पर दाखिले लिए गए, लेकिन क्लास शुरू करने के लिए सरकार ने राजस्थान तकनीकि विश्वविद्यालय (RTU) परिसर के बजाय जयपुर एनआईटी को प्राथमिकता दी। इस दौरान कोटा ट्रिपल आईटी को भवन भले ही ना मिला हो, लेकिन पीपीपी मोड पर ही राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा जरूर मिल चुका है। कोटा ट्रिपल आईटी में फिलहाल दो ब्रांच में सीटों की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई है।