4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में पुलिसकर्मी-कैदी, कॉलेज क्लर्क समेत 15 जने कोरोना संदिग्ध मिले

एक कैदी है, ये भीलवाड़ा से आया है, जबकि एक कॉलेज की क्लर्क व उसका पुत्र कर्नाटक से आए हैं।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 27 Mar 2020, 11:08 PM IST

कोटा में पुलिसकर्मी-कैदी, कॉलेज क्लर्क समेत 15 जने कोरोना संदिग्ध मिले

कोटा में पुलिसकर्मी-कैदी, कॉलेज क्लर्क समेत 15 जने कोरोना संदिग्ध मिले

कोटा. शहर में शुक्रवार को एक ही दिन में 15 जने कोरोना संदिग्ध मिले हैं। उन्हें एमबीएस अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसमें एक पुलिसकर्मी है, वह झुंझुनूं से आया है। एक कैदी है, ये भीलवाड़ा से आया है, जबकि एक कॉलेज की क्लर्क व उसका पुत्र कर्नाटक से आए हैं। एक कुन्हाड़ी, एक बोरखेड़ा, एक लाडपुरा, दो नयापुरा, दो बारां अस्पताल से आया है। एक छह साल की बालिका है। वह दिल्ली से आई है। एक प्रताप कॉलोनी की महिला शामिल है। एक महिला डॉक्टर का दोबारा सेम्पल लिया है।

100 डिस्टिलरी और 500 विनिर्माताओं को हैंड सेनेटाइजर्स बनाने की अनुमति


शहर को सेनेटाइज करने में जुटा निगम

कोटा. नगर निगम की ओर से शहर को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। शहर की सभी सड़कों को निगम की दमकलों से सोडियम हाइपोक्लोराइड युक्त पानी का छिड़काव कर सेनेटाइज किया जा रहा है। बस्तियों व बाजारों में स्प्रे मशीन के जरिए छिड़काव किया जा रहा है। निगम प्राधिकारी वासुदेव मालावत ने बताया कि विगत दो दिनों में 196000 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव शहर के मुख्य मार्गों तथा बस्तियों व बाजारों में किया जा चुका है।वाहनों को निगम से रवाना करते समय उपायुक्त कीर्ति राठौड़, समाजसेवी अमित धारीवाल व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

दो जिलों के सात अस्पतालों ने लौटाया, कोटा के चिकित्सक ने बचाई आंख की रोशनी