4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 डिस्टिलरी और 500 विनिर्माताओं को हैंड सेनेटाइजर्स बनाने की अनुमति

हैंड सेनेटाइजर्स उत्पादन पर जोर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 26 Mar 2020, 8:45 PM IST

100 डिस्टिलरी और 500 विनिर्माताओं को हैंड सेनेटाइजर्स बनाने की अनुमति

100 डिस्टिलरी और 500 विनिर्माताओं को हैंड सेनेटाइजर्स बनाने की अनुमति

कोटा. नोवेल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कदम उठा रही हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आम जनता, स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पतालों में हैंड सैनिटाइजर्स का उपयोग किया जा रहा है। सैनिटाइज़र्स की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग के बाद अब गन्‍ना आयुक्‍तों, ड्रग नियंत्रक के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के जिला कलक्टर सहित राज्य सरकार के अधिकारियों को हैंड सैनिटाइजर्स के निर्माताओं को इथेनॉल, ईएनए की आपूर्ति में सभी अड़चनों को दूर करने तथा हैंड सैनिटाइजर्स बनाने के इच्‍छुक डिस्टिलरी सहित अन्य आवेदकों को अनुमति देने की सलाह दी गई है। हैंड सैनिटाइजर्स का थोक में उत्पादन करने में समर्थ डिस्टिलरी, चीनी मिलों को भी हैंड सैनिटाइजर्स बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। अधिकतम उत्पादन करने के लिए इन विनिर्माताओं को तीन पारियों में काम करने के लिए भी कहा गया है।

Corona Live update : रेलवे कारखाने भी महामारी से लडऩे में करेंगे मदद

लगभग 45 डिस्टिलरी और 564 अन्य विनिर्माताओं को हैंड सैनिटाइजर्स बनाने की अनुमति दी गई है। 55 से अधिक डिस्टिलरी को एक या दो दिनों में अनुमति दिए जाने की संभावना है। मौजूदा परिदृश्य में कई अन्‍य को हैंड सैनिटाइज़र्स का उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनमें से अधिकांश ने उत्पादन शुरू कर दिया है और अन्य द्वारा एक सप्ताह के भीतर उत्पादन शुरू करने की संभावना हैं। इस प्रकार उपभोक्ताओं और अस्पतालों के लिए हैंड सैनिटाइज़र्स की पर्याप्त आपूर्ति होगी।

अब कुदरत की मार...मौसम पलटा, बे-मौसम बारिश से फसलों को नुकसान

आम जनता और अस्पतालों को उचित मूल्‍यों पर हैंड सेनिटाइजर्स उपलब्‍ध कराना सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सैनिटाइजर्स का अधिकतम खुदरा मूल्य भी निर्धारित किया है। हैंड सैनिटाइजर्स की खुदरा कीमत प्रति 200 मिली बोतल 100 से अधिक नहीं होगी। हैंड सैनिटाइजर्स की अन्य मात्रा की कीमतें इन्‍हीं कीमतों के अनुपात में तय की जाएंगी।