6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले, 17 स्टूडेंट शामिल

कोटा. कोटा में कोरोना का यूटर्न लेने के बाद एकाएक संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि कोटा में रविवार को कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Feb 28, 2021

कोटा में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले, 17 स्टूडेंट शामिल

कोटा में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले, 17 स्टूडेंट शामिल

कोटा. कोटा में कोरोना का यूटर्न लेने के बाद एकाएक संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि कोटा में रविवार को कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें आरटीयू के 6 छात्र भी शामिल हैं। स्टेशन पर 13 यात्री पॉजिटिव मिले है। इनमें से 7 कोचिंग विद्यार्थी है। कुन्हाड़ी लैंडमार्क से 4 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले है। जबकि 4 यात्री नयापुरा बस स्टैण्ड पर पॉजिटिव मिले हैं।

read more : कोटा में प्रशासन ने गिराई चार मंजिला इमारत, जनता को होगा फायदा

गौरतलब है कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में जयपुर का एक तृतीय सेमेस्टर का एक छात्र पॉजिटिव आया था। वह कई छात्रों से मिला था। उसके बाद यहां विवि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चिकित्सा विभाग की मदद से टीम से सेम्पलिंग करवाई। जिसमें छह छात्र पॉजिटिव मिले है। फिलहाल सभी छात्रों को होम क्वारेंटाइन किया हुआ है। विवि प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर की क्लासें बंद कर रखी है।