6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू होते स्वाइन फ्लू ने ली तीन और डेंगू ने एक जान

कोटा. स्वाइन फ्लू से पीडि़त जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती मौत हो गई। वहीं दो संदिग्ध पीडित महिलाओं ने कोटा में दम तोडा। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 2 Sep 2017, 2:56 AM IST

Safety From Swine Flu and Dengue

कोटा. स्वाइन फ्लू और डेंगू से ड़रने के बजाय उनसे बचाव के उपाय करें।

कोटा. स्वाइन फ्लू बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से पीडि़त जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती रामगंजमंडी के वनकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। गिरधपुरा निवासी 45 वर्षीय वनकर्मी 27 अगस्त को ही रामगंजमंडी से कोटा आए थे। 27 अगस्त को कोटा के एक निजी अस्पताल में दिखवाया जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर अस्पताल में उन्हें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। गुरुवार देर रात को उनकी मृत्यु हो गई। परिजन शुक्रवार को सुबह शव लेकर कोटा पहुंचे। उनके साथ चिकित्सकों की टीम भी थी। शव को थैलियों में पैक कर लाया गया था। चिकित्सकों ने परिजनों को मुंह भी नहीं देखने दिया और अंतिम संस्कार करवा दिया। इस सीजन में स्वाइन फ्लू से 13 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं नए अस्पताल व एमबीएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू की संदिग्ध पीडि़त दो महिलाओं की मौत हो गई, इनमें एक सकतपुरा व दूसरी कोटड़ी निवासी थी। सकतपुरा निवासी 60 वर्षीय महिला दो-तीन दिन से नए अस्पताल में भर्ती थी। उसे शुक्रवार को ही स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया था। दोपहर में उसके स्वाब का सेम्पल लिया था, लेकिन शाम 4.30 उसने दम तोड़ दिया। जबकि कोटड़ी निवासी महिला एमबीएस अस्पताल में भर्ती थी। उसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। उसने गुरुवार देर रात देर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


14 और पॉजीटिव मिले
शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 14 पॉजीटिव मामले मिले। इनमें दो कोचिंग छात्र शामिल है। अब तक 110 मामले सामने आ चुके हैं।

डेंगू का कहर एक मौत, 30 पॉजीटिव

जयपुर के नारायणा अस्पताल में कोटा के अशोका सिंधी कॉलोनी निवासी डेंगू ग्रस्त नरेश सिंधी (42) की गुरुवात रात मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनका 4-5 दिन से वहां उपचार चल रहा था। उनकी कोटड़ी में शूज की दुकान है। उधर, कोटा के 28, बारां व बूंदी 1-1 मरीज भी डेंगू पॉजीटिव आए है। पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी पिंकी तिवारी को डेंगू पॉजीटिव आया है। वे निजी अस्पताल में भतीं हैं। इस सीजन में डेंगू के 250 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।


कंट्रोल रूम शुरू
कोटा. प्रशासन ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए कलक्ट्रेट में शुक्रवार को कंट्रोल रूम भी शुरू कर दिया। मौसमी बीमारियों की सूचना 0744-2325342 पर दे सकेंगे।