जेईई मेन वेबसाइट पर एनडीए द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी जो 1 से 6 सितम्बर के मध्य होने वाली जेईई मेन परीक्षा के साथ 6 सितम्बर को होने वाली एनडीए एवं एनए परीक्षा भी देना चाहते हैं, उन्हें 31 जुलाई रात 11.50 बजे तक एनटीए को जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अवगत कराना होगा, ताकि उन्हें जेईई मेन, एनडीए दोनों परीक्षाएं देने का अवसर प्राप्त हो सके और जेईई मेन की परीक्षा तिथि 6 सितम्बर को छोड़कर अन्य तिथि आवंटित की जा सके।