शहर के प्रवेश द्वारों का भी होगा निर्माण : केडीए की सीमा विस्तार होने के बाद अब कोटा शहर में प्रवेश के लिए मुख्य सड़कों पर प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। शहर के बूंदी रोड, बारां रोड, झालावाड़ रोड, नान्ता रोड, कैथून रोड, रावतभाटा रोड पर प्रवेश द्वार बनाकर आसपास सौन्दर्यकरण के काम किए जाएंगे।