
Kota Mahotsav 2024: कोटा महोत्सव आयोजन के दौरान शहर में आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन व यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात डीएसपी अशोक मीणा ने बताया कि सोमवार को गणेश वंदना कार्यक्रम खडे गणेशजी मंदिर में होगा। इस दौरान खड़े गणेश मंदिर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों के वाहनों की पार्किंग खड़े गणेशजी मंदिर स्थित पार्किंग में रहेगी।
चम्बल रिवरफ्रन्ट पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाआरती-दीपदान कार्यक्रम के दौरान रिवरफ्रन्ट शौर्य घाट की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग रिवरफ्रन्ट पार्किंग में रहेगी।
विजयश्री रंगमंच दशहरा मैदान पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान दशहरा मैदान की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग वीआईपी पार्किंग व पशु मेला ग्राउण्ड दशहरा मैदान में रहेगी।
हैरिटेज वॉक कार्यक्रम के दौरान मथुराधीश मंदिर गढ पैलेस से रामपुरा कोतवाली समापन स्थल तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग रिवरफ्रन्ट पार्किंग, सरोवर टॉकिज पार्किंग में रहेगी। मथुराधीश मंदिर गेट के पास व वॉक मार्ग पर केवल लोकसभा अध्यक्ष का कारकेड ही आ सकेगा। इसमें केवल कारकेड के छोटे वाहन ही सम्मिलित होंगे।
दशहरा मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वाहनों की पार्किंग वीआईपी पार्किंग व पशु मेला ग्राउण्ड दशहरा मैदान में रहेगी।
रिवरफ्रन्ट शौर्य घाट पर होने वाले बेस्ट ऑफ राजस्थान कार्यक्रम के दौरान वाहनों की पार्किंग चम्बल रिवरफ्रन्ट पार्किंग स्थल में रहेगी।
Updated on:
23 Dec 2024 12:39 pm
Published on:
23 Dec 2024 12:39 pm
