राजस्थान राज्य सहकारी संघ (आरसीडीएफ) की ओर से चलाए जा रहे दूध का दूध, पानी का पानी अभियान में दूध के 60 फीसदी नमूने अमानक पाए गए हैं। यानी इनमें पानी की मात्रा तय मानकों से काफी ज्यादा मिली है। शुक्र है, पत्रिका की ओर से करवाई गई जांच में दूध के किसी भी सैम्पल में सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले खतरनाक रसायन नहीं मिले। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रयोगशाला जांच में एक भी सैम्पल मानकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा।