16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में मिले 8 और कोरोना पॉजिटिव, 40 हुआ आंकड़ा

प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 12 Apr 2020, 1:26 PM IST

कोटा. कोटा में कोरोना का कहर जारी है। आठ और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब कोटा में ये आंकड़ा बढ़कर कुल 40 पहुंच गया है। पहली बार भीमगंज मंडी क्षेत्र से तीन नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। आज प्रदेशभर में सुबह 51 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए । पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 751 हो गई है । आज सुबह मिले मरीजों में हनुमानगढ़ जिला भी अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में जुड़ गया । हनुमानगढ़ जिले में 2 पॉजिटिव मरीज मिले। राजधानी जयपुर में भी आज सुबह 15 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। जयपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 316 हो गई है ।

हार्वेस्टर मशीनों को कोटा में आने से रोका, सीएस तक पहुंचा मामला


जयपुर में मिले सभी पॉजिटिव मरीज डोर टू डोर सर्वे में हो रहीं सैंपलिंग के दौरान सामने आए। ज बांसवाड़ा जिले में भी 15 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए । बासंवड़ा जिले में अब-तक जयपुर के बाद सबसे अधिक 52 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है।

जोधपुर और बीकानेर में 8-8 नए पॉजिटिव मरीज मिले जबकि चूरू, सीकर और जैसलमेर जिले में 1-1 पॉजिटिव मरीज सामने आया । इधर आज सुबह मिले पॉजिटिव मरीजों में हनुमानगढ़ जिला भी पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट में जुड़ गया। जिले में 2 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए ।